हिमाचल प्रदेश

मांगें पूरी होने पर ही लगेगा हड़ताल पर विराम

Shantanu Roy
8 Oct 2023 12:32 PM GMT
मांगें पूरी होने पर ही लगेगा हड़ताल पर विराम
x
चंबा। जिला परिषद अधिकारी कर्मचारी महासंघ की कलम छोड़ो हड़ताल प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बावजूद शनिवार को भी जारी रही। इसी बीच शनिवार को चंबा प्रधान संघ के प्रधान देसराज शर्मा ने भी हड़ताल स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने के बाद ही हड़ताल पर विराम लगाएंगे। उन्होंने कहा कि संघ मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई करने का मन बना चुका है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग में विलय की मांग पूरी होने के बाद ही कर्मचारी काम पर वापस लौटेंगे।
उधर, चंबा प्रधान संघ ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन भेजकर जिला परिषद कैडर के अधिकारियों व कर्मचारियों की ग्रामीण विकास या पंचायती राज विभाग में विलय की मांग को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जब तक जिला परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती है वे तब तक पंचायतों में विकास कार्य आरंभ नहीं करेंगें। बहरहाल, शनिवार को भी चंबा जिला के विभिन्न विकास खंडों में जिला परिषद कैडर के अधिकारियों व कर्मचारियों की कलम छोड़ो हड़ताल जारी रही।
Next Story