हिमाचल प्रदेश

आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा जनता को कर रहे गुमराह, भाजपा-कांग्रेस की बातों में नहीं आएगी प्रदेश की जनता

Sarita
5 Sept 2022 11:09 AM IST
The state president said that the people of the state will not come in the talk of BJP-Congress, who are misleading the public.
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस को खुला चैलेंज किया है। आ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस को खुला चैलेंज किया है। आप प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चैलेंज करते हुए कहा कि वह जनता के बीच किसानों और कर्मचारियों के हितैषी होने के दावे करते हैं, अगर वास्तव में जयराम सरकार ने प्रदेश में विकास किया है, तो विकास के नाम पर वोट मांगकर दिखाएं। वहीं कांग्रेस को चैलेंज करते हुए कहा कि जो वादे हिमाचल की जनता से कर रहे हैं, वे छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूरे करके दिखाएं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के वादों से गुमराह होने वाली नहीं है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता को आम आदमी पार्टी की नीतियों और गारंटियों पर पूरा भरोसा है। हिमाचल की जनता प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार है। आप ने पहले दिल्ली में जो कहा, वह किया, पंजाब में जो कहा, वह कर रहे हैं।

Next Story