हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की शिमला रैली पर मंडरा रहा बारिश का साया, 31 मई को खराब रह सकता है मौसम

Sarita
28 May 2022 7:35 AM IST
The shadow of rain is hovering over PM Modis Shimla rally, the weather may remain bad on May 31
x

फाइल फोटो 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को राजधानी शिमला में प्रस्तावित रैली पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को राजधानी शिमला में प्रस्तावित रैली पर बारिश का साया मंडरा रहा है। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में 31 मई को मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 30 मई को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधिकतम तापमान फिर चढ़ना शुरू हो गया है।
शुक्रवार को इन जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 31 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की संभावना है।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 38.6 22.7
बिलासपुर 35.5 22.0
कांगड़ा 34.9 21.1
हमीरपुर 34.6 19.1
चंबा 33.7 19.3
धर्मशाला 32.0 20.0
नाहन 31.0 22.5
सोलन 30.0 15.7
शिमला 23.6 15.0
कल्पा 23.0 8.4
केलांग 21.7 6.9
Next Story