- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal में मौसम...
हिमाचल प्रदेश
Himachal में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई
Riyaz Ansari
7 May 2025 10:11 PM IST

x
Shimla शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है। राज्य मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए 10 मई तक आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की येलो चेतावनी जारी की है।
7 मई को राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है, हालांकि किन्नौर को इससे बाहर रखा गया है। इसके बाद 8 मई को सोलन, सिरमौर और किन्नौर को छोड़ बाकी 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 9 और 10 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और लाहौल-स्पीति में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री और अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री तक नीचे गया है।
Tagsहिमाचलबारिशयेलो अलर्टhimachalrainyellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





