हिमाचल प्रदेश

ऊना में 43 डिग्री पहुंचा पारा, हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल

Gulabi Jagat
3 Jun 2022 12:13 PM GMT
ऊना में 43 डिग्री पहुंचा पारा, हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल
x
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 4 से 7 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में और बढ़ोतरी के आसार हैं। विशेषकर प्रदेश के निचले व मैदानी जिलों में गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी है। ऊना में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, हिमाचल में 15 जून के बाद प्रदेश में मानसून पहुंचने के आसार हैं। बीते वर्ष सामान्य से छह दिन पहले 13 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून ने हिमाचल में प्रवेश किया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस वर्ष मानसून के सामान्य बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 43 21.2
बिलासपुर 40 21.0
हमीरपुर 38.5 17.2
कांगड़ा 37.4 20.3
चंबा 36.8 18.3
सुंदरनगर 37.3 15.8
नाहन 36.8 23.5
धर्मशाला 36 23.2
सोलन 35.2 15.6
शिमला 27.5 18.7
कल्पा 23.2 9.4
केलांग 19.3 5.0
धौलाकुंआ 41.2 18.7
मनाली 12.0
Next Story