हिमाचल प्रदेश

युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, रैफर

Gulabi Jagat
29 Jan 2023 10:15 PM IST
युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, रैफर
x
ऊना, 29 जनवरी : नगर पंचायत अंब के प्रताप नगर में 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में युवती को सिविल अस्पताल अंब से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार शनिवार रात को ईशा निवासी प्रताप नगर अंब ने गलती से घर में रखी कोई नशीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन ने बेटी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया।
एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया है, और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Next Story