हिमाचल प्रदेश

हादसे का शिकार हुई शिकारी देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार, दो महिलाओं समेत चार घायल

Sarita
14 Aug 2022 11:48 AM IST
The car of devotees going to Shikari Devi temple became a victim of the accident, four including two women injured
x

फाइल फोटो 

सराज क्षेत्र के कांढा के समीप रविवार सुबह 10 बजे के करीब एक निजी कार हादसे का शिकार हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सराज क्षेत्र के कांढा के समीप रविवार सुबह 10 बजे के करीब एक निजी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बगस्याड में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि एक 65 वर्षीय महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज नेरचौक रेफर किया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग ऊना जिला के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय सभी लोग कार नंबर एचपी78-3849 पर सवार होकर ऊना से शिकारी देवी मंदिर जा रहे थे। इसी बीच कांढा के पास कार स्किड होकर नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के अस्पताल बगस्याड में भर्ती करवाया। घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि एक महिला को मेडिकल कालेज नेरचौक रेफर किया गया है।
Next Story