हिमाचल प्रदेश

पार्टी पर जड़े आरोप, कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में भी नहीं दी थी टिकट, भाजपा ने की ब्राह्मणों की अनदेखी,

Renuka Sahu
21 Oct 2022 2:56 AM GMT
The allegations against the party, said, even in the last assembly elections, the ticket was not given, the BJP ignored the Brahmins,
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

राजनीतिक पार्टियों द्वारा हिमाचल में ब्राह्मण वर्ग को पर्याप्त टिकट न दिए जाने पर हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद ने गहरा रोष प्रकट किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजनीतिक पार्टियों द्वारा हिमाचल में ब्राह्मण वर्ग को पर्याप्त टिकट न दिए जाने पर हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद ने गहरा रोष प्रकट किया है। इसको लेकर टंडन क्लब कांगड़ा में प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक का आयोजन कर सभी दलों द्वारा ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी पर रोष प्रकट किया है। विशेषकर भाजपा पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए परिषद ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में किसी भी ब्राह्मण पर भरोसा न जताकर भाजपा ने ब्राह्मण वर्ग के साथ अन्याय किया है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने बैठक के उपरांत कहा कि ब्राह्मण विरोधी मानसिकता को सहन नहीं किया जा सकता तथा इसका नतीजा पार्टियों को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है ।

उन्होंने भाजपा नेतृत्त्व से पूछा है कि क्या इनके नेताओं को पूरे जिला में एक भी योग्य ब्राह्मण नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने जिला में किसी भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया था, फिर भी ब्राह्मण वर्ग ने भाजपा का साथ दिया था और प्रदेश में सरकार बनी थी। ब्राह्मण कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला कांगड़ा व चंबा का ब्राह्मण वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। बैठक में अनिल, राजीव, कमल, प्रणव, नरेंद्र, इंजी ओपी, धीरज, अरविंद, सुशील, विवेक, मोहित, अंशुल, साहिल, एसएन तिवारी, डा. टीआर, शिव नारायण, राज, आनंद, सुधांशु, सुनील, विपुल, अशोक तथा श्रीकांत सहित करीब सौ लोग मौजूद रहे।
Next Story