हिमाचल प्रदेश

पांवटा में यमुना पार कर आए गजराज से दहशत, उत्तराखंड से भटक कर हिमाचल में आ गया हाथी

Gulabi Jagat
24 March 2023 2:27 PM GMT
पांवटा में यमुना पार कर आए गजराज से दहशत, उत्तराखंड से भटक कर हिमाचल में आ गया हाथी
x
पांवटा साहिब। पांवटा में एक हाथी भटक कर पांवटा शहर क्षेत्र की तरफ यमुना नदी की ओर आ गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम एक हाथी पांवटा की यमुना नदी के पास देखा गया। इसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई वह मौके पर जा कर हाथी को उत्तरखंड की ओर खदेड़ा।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले यह हाथी उत्तराखंड के कुल्हाल नहर के साथ जाता दिखाई दिया, जहां से लोगों ने इसे दौड़ा दिया, जिसके बाद हाथी ने पांवटा शहर की ओर रुख किया, जहां यमुना नदी पार कर यह भटकते हुए शहर की ओर आ रहा था, लेकिन वन विभाग की टीम ने उत्तरखंड जंगल की और खदेड़ा। इस दौरान पांवटा के डीएफओ ऐश्वर्या राज ने बताया कि उत्तराखंड से एक हाथी पांवटा की ओर आया था, जिसे वन विभाग ने उत्तराखंड के तिमली वन रेंज के जंगल की और खदेड़ दिया है।
Next Story