हिमाचल प्रदेश

Swarghat: तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और पिकअप जीप को मारी टक्कर

Sanjna Verma
3 July 2024 4:33 PM IST
Swarghat: तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और पिकअप जीप को मारी टक्कर
x
Swarghat स्वारघाट: हिमाचल में वाहनों की तेज रफ्तार के चलते आए दिन कई हादसे पेश आ रहे हैं। ताजा मामले में हिमाचल के प्रवेशद्वार गरामौड़ा टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और एक पिकअप जीप को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालकों संग बूथ पर बैठे टोल कर्मियों को भी चोटे पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर का यह कैंटर सुंदरनगर से टमाटर लोड करके गुजरात जा रहा था कि गरामौड़ा Toll Plaza
के निकट चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
इसके चलते कैंटर पहले टोल बूथ से जा टकराया और उसके बाद अपने से आगे चल रही टमाटर से ही लोड राजस्थान नंबर की पिकअप जीप को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोनों वाहन पलट गए तथा उनमें भरे टमाटर सड़क पर बिखर गए। चालक के अनुसार हादसा Canter की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि हादसों के ग्राफ में वृद्धि कर रहे ऐसे वाहनों की तेज रफ्तारी पर आखिरकार रोक कौन लगाएगा?
Next Story