भारत
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिस गश्ती दल को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत
jantaserishta.com
3 July 2024 11:50 AM IST

x
पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
जयपुर: जयपुर में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने पुलिस गश्ती दल को टक्कर मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस वारदात में हेड कांस्टेबल खुशीराम बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, जयपुर के एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में बीती रात इलाज के दौरान खुशीराम की मौत हो गई। वह टोंक के देवरी भांची गांव के निवासी थे। हेड कांस्टेबल की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
टोंक के डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया, "कोतवाली थाने की 112 नंबर गश्ती दल की गाड़ी रोडवेज डिपो क्षेत्र में देवली रोड पर गश्त कर रही थी। इस बीच गश्ती दल ने बजरी से भरे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन और हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। हेड कांस्टेबल खुशीराम बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।" पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





