- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मेले में मजनू बनकर घूम...
हिमाचल प्रदेश
मेले में मजनू बनकर घूम रहे निजी विश्वविद्यालय के छात्रों की हुई खूब धुनाई, लड़कियों को तंग कर रहे थे सिरफिरे
Gulabi Jagat
21 Sept 2023 7:56 PM IST

x
हमीरपुर। संतोषी माता मंदिर के नाम से प्रसिद्ध लदरौर कस्बा में आयोजित ऐतिहासिक सायर मेले में मजनू बनकर घूम रहे निजी विश्वविद्यालय के छात्रों की खूब धुनाई हुई। स्थानीय दुकानदारों ने इनकी हरकतों को देखने के बाद इनकी ऐसी धुनाई कर डाली, जिसे शायद ही ये कभी भूल पाएंगे।
ये मजनू एक गाड़ी में सवार थे तथा गाड़ी स्टार्ट कर मौके से तुरंत फरार हो गए। यदि कुछ समय और मेले में रहते, तो हड्डियां टूटना तय था, क्योंकि दुकानदार काफी उग्र हो गए थे। कुछ समय के लिए मेले में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था तथा हर कोई इन मजनुओं की धुनाई करने के लिए आतुर था। नशे में धुत इन मजनुओं की धुनाई का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।
Next Story





