हिमाचल प्रदेश

रिज पर लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा स्थापित

Shantanu Roy
11 Oct 2023 10:14 AM GMT
रिज पर लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा स्थापित
x
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज के दौलत सिंह पार्क में पूर्व लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सेना के वीरों का राष्ट्र के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देश वासियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह ने अपनी दूरदर्शिता और बेहतर रणनीति से सेना का कुशलता से नेतृत्व किया। इस अवसर पर जीओसी इन सी. आर्ट ट्रैक एसएस महल, लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह के बेटे सुरेंद्र दौलत, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री, सेना एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Next Story