हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस सचिव आदित्य विक्रम सिंह ने यहां से टिकट न मिलने पर छोड़ी पार्टी, दिया इस्तीफा

Sarita
19 Oct 2022 6:21 AM IST
State Congress Secretary Aditya Vikram Singh left the party after not getting ticket from here, resigned
x

न्यूज़  क्रेडिट : divyahimachal.com

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर दी गई है, तो वहीं अब लिस्ट में नाम न होने के चलते कांग्रेस के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर दी गई है, तो वहीं अब लिस्ट में नाम न होने के चलते कांग्रेस के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस सचिव आदित्य विक्रम सिंह ने भी पहली लिस्ट में अपना नाम न होने के चलते कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है और कहा है कि अब वे दोबारा कांग्रेस पार्टी का दामन नहीं थामेंगे। आदित्य विक्रम सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर कार्यरत है और सराज विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी के रूप में भी काम कर रहे थे। वहीं, उन्होंने बंजार विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग रखी थी और बीते पांच सालों से पार्टी के कार्यक्रमों में भी वह शामिल हो रहे थे।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी के द्वारा बंजार विधानसभा से पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है, जिसके चलते नाराज होकर आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है और उसे प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी भेज दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा था कि अगर आदित्य विक्रम सिंह को कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं करती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे और इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भुगतना सकता है। ऐसे में अब आदित्य विक्रम सिंह की नाराजगी बंजार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ सकती है। (एचडीएम)
Next Story