हिमाचल प्रदेश

प्रदेश आप प्रभारी हरजोत बैंस ने सीएम को किया चैलेंज, कहा- शिक्षा-स्वास्थ्य के नाम वोट मांग कर दिखाएं

Renuka Sahu
17 Oct 2022 12:46 AM GMT
State AAP in-charge Harjot Bains challenged the CM, said- Show by asking for votes in the name of education-health,
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रभारी और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने शिमला में प्रेस कान्फे्रंस कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेलेंज किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रभारी और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने शिमला में प्रेस कान्फे्रंस कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेलेंज किया है। आप प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल काम किया है, तो शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर वोट मांग कर दिखाएं। जनता को बताएं कि हमने पांच साल में बेहतर स्कूल और अस्पताल बनाएं हैं, इसलिए हमें वोट दें। हरजोत बैंस ने कहा कि देश के पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने पांच साल बाद जनता से कहा कि हमने काम किया है, तो वोट देना, नहीं तो न देना। ऐसी हिम्मत हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करके दिखाएं। आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है।

भाजपा और कांग्रेस जनता को ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दे उठाते हैं। आजादी के 75 साल हो गए, लेकिन हिमाचल की जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं। शिक्षा व्यवस्था की हालत बदतर है, तो अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न ही टेस्ट की सुविधा। हिमाचल के अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां भी नहीं मिलती, जिससे साबित होता है कि हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने वर्षों तक राज किया, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कुछ नहीं किया। अब हिमाचल में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा का रिवाज जनता बदलने वाली है। अब आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने है और जनता इसे पसंद कर रही है।
Next Story