- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Solan: हवाई फायरिंग...

x
Solan: शूलिनी विवि के समीप बझोल गांव में 20 नवम्बर को हुई हवाई फायरिंग व 2 गुटों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने शिकायतकर्त्ता पक्ष के 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को शिकायतकर्त्ता पक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। मारपीट के दौरान शिकायतकर्त्ता पक्ष के पास भी डंडे और राइफल मौजूद थी। मामले में गोली चलाने वाले आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि 20 नवम्बर को गांव बझोल में शूलिनी विवि के छात्रों के 2 गुटों व इनके अभिभावकों के बीच मारपीट व हवाई फायर की एक घटना हुई थी। इसमें पुलिस ने मामला दर्ज करके एक आरोपी धर्मा को गिरफ्तार किया था। बाद में मामले की जांच में पता चला कि शिकायतकर्त्ता पक्ष के भी कुछ लोग हाथों में राइफल व डंडे आदि लहरा रहे थे। पुलिस इन लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
इनकी पहचान आदित्य कुमार निवासी दुर्गा बस्ती डाकखाना व तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा, आर्यन कश्यप निवासी गांव डाकखाना शहर मालपुर तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा, राजबली शाह निवासी निवासी दुर्गा बस्ती डाकखाना व तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा, नरेंदर सिंह निवासी गांव सैरमपुर, डाकखाना भियोली तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा, भूषण शाह निवासी गांव मुरली डाकखाना गौरीपुर तहसील सिकटा जिला बेतिया बिहार हाल रिहायश दुर्गा बस्ती डाकखाना व तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा, शिल्पी कुमारी निवासी समालखा जिला पानीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
TagsSolanहवाई फायरिंग6हिरासत Solanaerial firingsix detained जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





