हिमाचल प्रदेश

Solan:6.5 लाख रुपये के आभूषण चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

Sarita
31 March 2025 9:38 AM IST
Solan:6.5 लाख रुपये के आभूषण चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
x
Solan सोलन: जिला की धर्मपुर पुलिस ने करीब साढ़े 6 लाख रुपये के आभूषण चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी शिमला और सोलन में 6 मामले दर्ज हैं। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सिरमौर निवासी योगिता जो कि वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के समीप किराएदार है, ने पुलिस थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इसी माह 25 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में चोरी की है।
जब वह घर पहुंची तो उसने गोदरेज की अलमारी को चेक किया तो अलमारी के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 6,50,000 रुपये है, जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी राजेंद्र चौहान (53) निवासी पंचकूला हरियाणा को चंडी मंदिर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story