- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Solan: मारपीट के दौरान...
हिमाचल प्रदेश
Solan: मारपीट के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने से व्यक्ति की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
Sarita
23 Dec 2025 8:24 AM IST

x
Solan: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत सुराजमाजरा में उत्तर प्रदेश निवासी करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि बद्दी के तहत सुराजमाजरा में आपसी झगड़े की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बद्दी में मामला पंजीकृत किया गया था। शिकायतकर्त्ता के अनुसार बिल्डिंग में हुए झगड़े के दौरान आरोपी दीपक सुपुत्र राम दास फरीदपुर चकोलर, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश द्वारा करीब 35 वर्षीय विजय कुमार सुपुत्र सोहन निवासी बारी, समसपुर, डा. राहमा, तहसील सलारपुर, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के साथ मारपीट की गई, जिस दौरान विजय दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
उपचार हेतु उसे बद्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रैफर किया गया था। पीजीआई में उपचार के दौरान विजय की मृत्यु हो जाने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा इस मामले में धारा 103 बीएनएस (हत्या) भी जोड़ी गई है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि एफएसएल की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है तथा साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पुत्र राम दास फरीदपुर चकोलर, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
TagsSolanव्यक्तिमौतआरोपीगिरफ्तारSolanmandeathaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





