हिमाचल प्रदेश

Solan: फायरिंग व लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sarita
28 Feb 2026 11:14 AM IST
Solan:  फायरिंग व लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दूसरा आरोपी  गिरफ्तार
x
Solan: पुलिस जिला बद्दी के तहत नालागढ़ के नंगल में हुई फायरिंग, जानलेवा हमले और लूटपाट के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले में नामजद दूसरे आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व प्लासड़ा निवासी बलविन्द्र सिंह उर्फ रिक्की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने साथी के साथ नंगल स्थित एक कंपनी के पास से गुजर रहा था, तो कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उन पर गोलियां चलाईं और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर उनसे 25 हजार रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए थे। हमले में घायल बलविन्द्र और उसके साथी को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था, जहां इलाज के बाद अब वे स्वस्थ हैं।
एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी को पहले आरोपी महिन्द्र सिंह उर्फ दारा निवासी गोपी धुंधली को गिरफ्तार किया था। अब इसी कड़ी में पुलिस ने दूसरे आरोपी शुभम पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी नंगल को ढेरोवाल क्षेत्र से दबोच लिया है।एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Next Story