- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Solan: तेज रफ्तार बाइक...
हिमाचल प्रदेश
Solan: तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, बच्ची की मौत
Sarita
9 Jun 2025 8:45 AM IST

x
Solan सोलन: नालागढ़ के अंतर्गत स्वारघाट रोड पर महादेव में एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे 3 माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, बहन व बाइक चालक घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंजना पत्नी करनैल निवासी गांव बौथुआ नवानगर तहसील पंजाहरा नालागढ़ जिला सोलन अपनी बेटियों के साथ स्कूटी पर गौशाला जा रही थी और महादेव के पास एक बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे महिला अंजना, उसकी बेटियां रिधिमा, यशविंद्र व बाइक चालक रमेश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची रिधिमा को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को रेफर कर दिया गया है और उसका चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यशविंद्र को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और घायल बाइक चालक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsSolanबाइकस्कूटीटक्करबच्चीमौतSolanbikescootycollisiongirldeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





