हिमाचल प्रदेश

Solan: परवाणू टोल टैक्स के पास बस के ब्रेक फेल,डिवाइडर तोड़ रिटेनिंग वॉल से टकराई

Sarita
6 Jun 2025 10:21 AM IST
Solan: परवाणू टोल टैक्स के पास बस के ब्रेक फेल,डिवाइडर तोड़ रिटेनिंग वॉल से टकराई
x
Solan सोलन: परवाणू टोल टैक्स के पास उस समय हड़कंप मच गया जब शिमला से हरिद्वार जा रही उत्तराखंड डिपो की बस परवाणू के पास पहुंची तो अचानक इस बस के ब्रेक फेल हो गए। बस ढलान पर होने के कारण तेज गति से चल रही थी और जैसे ही मोड़ पर पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा। चालक ने यात्रियों को पहले ही बता दिया था कि ब्रेक फेल हो गए हैं और वे बस की सीटों को कसकर पकड़ लें। सभी यात्रियों ने सीटों को कसकर पकड़ लिया।
अगले ही पल बस डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रही बस से टकरा गई और फिर सड़क किनारे बनी रिटेनिंग वॉल से टकराकर रुक गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्री बाल-बाल बच गए। चालक की सूझबूझ के कारण सभी पहले से ही सतर्क थे, जिसके कारण उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे के दौरान बस में काफी चीख-पुकार मची रही। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
इस दौरान मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। एएसपी सोलन राज कुमार ने पुष्टि की कि कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है तथा मामले की जांच की जा रही है।
Next Story