हिमाचल प्रदेश

Solan: अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Sarita
3 Feb 2026 6:20 AM IST
Solan:  अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार
x
Solan: नालागढ़ पुलिस द्वारा अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नालागढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति मेजर सिंह पुत्र फूमन सिंह, निवासी गांव व डाकघर चंदपुर बेला, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ (पंजाब) के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा 1 जिंदा रौंद बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी मेजर सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी ये अवैध हथियार कहां से लेकर आया तथा इसके साथ अन्य कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं।
Next Story