- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Solan: महिला से...

x
Solan सोलन: क्षेत्र की एक युवती से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार किया है। बता दें कि नालागढ़ में किराए के मकान में रह रही युवती से समुदाय विशेष के व्यक्ति ने झूठ बोलकर दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 से एक व्यक्ति उसका पीछा कर रहा था। जिसने अपना नाम ईशू बताया था।
अगस्त 2024 में उसके पिता की मौत हो जाने के बाद वह अकेली हो गई तो उक्त व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर कोर्ट मैरिज करने का झांसा देने लगा, लेकिन उसने शादी नहीं की। बाद में उसे पता चला कि उक्त व्यक्ति पहले से शादीशुदा है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसे आज रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
TagsSolanमहिलाछेड़छाड़आरोपीगिरफ्तारSolanwomanmolestationaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





