- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Solan: कंपनी से चोरी...

x
Solan सोलन: पुलिस थाना मनपुरा के अंतर्गत चोरी के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाने में शिकायत मिली थी कि शनिवार रात को एलबीजी पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मनपुरा से लेड से बने पार्ट्स चोरी हो गए हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 3 आरोपियों प्रीतम सिंह पुत्र सरदारा सिंह निवासी गांव शेखुपुरा, तहसील व थाना चमकौर साहिब जिला रोपड़, वर्तमान निवासी वार्ड नंबर 5 मनपुरा, सुंदर लाल पुत्र नारायण निवासी गांव व डाकघर चांद सेली, तहसील रेओसा जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश और कबाड़ दुकानदार देविंदर साहनी पुत्र मीना साहनी निवासी गांव मथानिया सलीमपुर, थाना विशंभरपुर, जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। उपरोक्त आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
TagsSolanकंपनीचोरी3 गिरफ्तारSolancompanytheft3 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





