हिमाचल प्रदेश

Solan : उद्योगपति पर हमले के मामले में 2 और गिरफ्तार

Sarita
19 July 2025 7:31 AM IST
Solan : उद्योगपति पर हमले के मामले में 2 और गिरफ्तार
x
Solan सोलन: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत बद्दी में अवैध खनन का विरोध करने पर एक उद्योगपति पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले से गिरफ्तार एक आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 14 जुलाई 2025 को शिकायतकर्ता सोनू सिंह पुत्र श्री मनोज कुमार ने बरोटीवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कंपनियों के साथ लगती बाल्द नदी में अवैध खनन किया जा रहा है और जब उसने विरोध किया तो उसके साथ 8-10 लोगों ने मारपीट की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी जसवंत सिंह पुत्र रामनाथ निवासी कोटला डाकघर बरोटीवाला तहसील बद्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को 15 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था और मामले में आगामी जांच कार्रवाई करते हुए 2 अन्य व्यक्तियों सतीश कुमार पुत्र हरि राम निवासी गांव कल्याणपुर तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश और कृष्ण कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव अंदरोला डाकघर पंजाहरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा कार्रवाई जारी है।
Next Story