- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Solan: रस्साकशी के...
हिमाचल प्रदेश
Solan: रस्साकशी के दौरान रस्सी टूटने से घायल हुईं 15 महिलाएं
Sarita
30 Dec 2025 6:48 AM IST

x
Solan: सिरमौर जिला में रविवार देर शाम राजगढ़ क्षेत्र के लेउनाना में एक स्थानीय मेले में रस्साकशी के दौरान रस्सा टूटने से करीब 15 महिलाएं घायल हो गईं। इन महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर किया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। महिलाओं को हाथ, पैर, बाजू, टांग व गर्दन में चोटें आई हैं। महिलाओं के साथ आए परिजन सूर्यांश ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिला के लेउनाना गांव में मेले में रस्साकशी के दौरान रस्सी टूटने से करीब 15 महिलाएं घायल हुईं जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ एमएस डा. राकेश पंवार ने बताया कि सिरमौर जिला में मेले के दौरान हुए हादसे में 15 महिलाएं घायल हो गई थीं। रात के समय इन महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। इस दौरान यहां पर 8 चिकित्सकों की टीम मौजूद थी। महिलाओं का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया था।
TagsSolanरस्सी टूटनेघायल15 महिलाएं Solanrope breaksinjured15 women जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





