- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शिमला में अतिविशिष्ट...
शिमला में अतिविशिष्ट चिकित्सा संस्थान में छह नई IPD सेवाएं शुरू

Shimla शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी मेडिकल संस्थान में छह इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट्स (IPDs) लांच किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस वर्ष चिकित्सा उपकरणों और अत्याधुनिक तकनीकों पर ₹200 करोड़ खर्च करेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह संस्थान राज्य का पहला अस्पताल होगा जहां रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। साथ ही टांडा मेडिकल कॉलेज में भी यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अस्पताल में नई MRI मशीन स्वीकृत की गई है और टांडा, हमीरपुर व नेरचौक के मेडिकल कॉलेजों में भी उच्च तकनीक MRI मशीनें लगाई जाएंगी।
337 बेड की क्षमता वाला यह अस्पताल छह माह में पूर्ण रूप से क्रियाशील हो जाएगा। यहां पहले से आठ सुपर स्पेशलिटी ओपीडी सेवाएं चालू हैं, और अब गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी की IPD सेवाएं भी प्रारंभ हो गई हैं।





