- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Sirmour: रबर उद्योग...

x
Sirmour सिरमौर: उपमंडल के पुरुवाला स्थित एक रबर उद्योग में कांच का टुकड़ा पेट में घुसने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सादिल (20) पुत्र इंतजार निवासी काडा वाड़ी, कादर चौक, बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सादिल और उसके साथी कांच को पीसने वाली मशीन पर लगा रहे थे। इसी दौरान कांच अचानक बीच से टूट गया और उसका एक टुकड़ा सीधा सादिल के पेट में जा घुसा।
गंभीर रूप से घायल सादिल को सूरजपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल को देहरादून के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
TagsSirmourरबर उद्योगयुवकमौतSirmourrubber industryyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





