हिमाचल प्रदेश

Sirmour: नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया शिक्षक

Sarita
11 Sept 2025 6:18 AM IST
Sirmour: नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया शिक्षक
x
Sirmour सिरमौर: उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत सतौन क्षेत्र में बुधवार शाम एक दुखद घटना घटी। यहां एक निजी स्कूल का शिक्षक गिरि नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, रूप लाल (36) पुत्र मुन्नू राम निवासी ठक्कर गवाना केवीएन स्कूल चांदनी से अपनी ड्यूटी पूरी कर अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गिरि नदी पार कर रहे थे कि अचानक वह पानी के तेज बहाव में फंस गए। बताया जा रहा है कि शिक्षक को आखिरी बार सडियार क्षेत्र में तैरते हुए देखा गया था।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कमारू ओम प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। सतौन पुल पर गोताखोरों की टीम भी तैनात की गई है। फिलहाल नदी के तेज बहाव में लापता शिक्षक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उधर, पुलिस थाना पुरुवाला के एसएचओ राजेश पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था।
Next Story