हिमाचल प्रदेश

Sirmour: पांवटा साहिब में 212 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Sarita
26 July 2025 6:27 AM IST
Sirmour: पांवटा साहिब में 212 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
x
Sirmour सिरमौर: पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत एक आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसआईयू टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश वर्मा, निवासी गाँव पातलियान, तहसील पांवटा साहिब, पिछले काफी समय से चरस बेचने का धंधा कर रहा है और मालवा कॉटन से गुजरने वाले लोगों को चरस बेच रहा है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिनेश को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 212 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जाँच जारी है।
Next Story