- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Sirmour: ओवरलोड...
हिमाचल प्रदेश
Sirmour: ओवरलोड टिप्परों पर लाखों का जुर्माना, एक बस जब्त
Sarita
21 May 2025 9:25 AM IST

x
Sirmaur: आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने नाहन-दोसरका के पास कार्रवाई करते हुए 2 ओवरलोडेड टिप्परों पर 1.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों टिप्पर क्षमता से दोगुने से भी ज्यादा बजरी लेकर चल रहे थे। इस दौरान आरटीओ ने उन्हें हाईवे पर रोककर नियमानुसार कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार आरटीओ पांवटा साहिब की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पांवटा साहिब से काला अंब की तरफ 2 टिप्पर आ रहे थे। अधिक लोड होने के कारण दोनों हाईवे पर नहीं चढ़ पा रहे थे। इस पर आरटीओ ने दोनों टिप्परों को जांच के लिए रोक लिया।
मौके पर पाया गया कि एक टिप्पर में 53 टन बजरी भरी हुई थी, जबकि इसकी अनुमति 22 टन की थी। दूसरे टिप्पर में भी 44 टन बजरी भरी हुई थी, जबकि इसकी अनुमति 21 टन की थी। दोनों टिप्पर हरियाणा के हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिस तरह से टिप्परों में क्षमता से ज्यादा बजरी भरी हुई थी, इससे कहीं न कहीं हादसा हो सकता था। लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आरटीओ ने नाहन में बिना फिटनेस और बीमा के चल रही एक निजी बस को भी जब्त किया है।
TagsSirmourओवरलोडटिप्परोंजुर्मानाबसजब्तSirmouroverloadedtippersfinebusseizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





