हिमाचल प्रदेश

Sirmour: गुप्त सूचना मिलने पर स्मैक के साथ दो भाई-बहन गिरफ्तार

Sarita
12 Oct 2025 8:44 AM IST
Sirmour: गुप्त सूचना मिलने पर स्मैक के साथ दो भाई-बहन गिरफ्तार
x
Sirmour सिरमौर: पुलिस थाना माजरा की एक टीम ने भाई-बहन को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुरकाना पत्नी अद्रीश निवासी गाँव भगवानपुर, डाकघर पुरवाला अपने भाई आसिफ पुत्र समीम निवासी खिजराबाद हरियाणा के साथ मिलकर काशीपुर में किराए के मकान में नशा तस्करी का धंधा चलाती है।
इस सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर किराए के कमरे के अंदर से 14 ग्राम स्मैक बरामद की। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Next Story