- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Sirmour: विश्रामगृह को...

x
Sirmour सिरमौर: वन विभाग के वन परिक्षेत्र हाब्बन के अंतर्गत आने वाले ठंडीधार में 29 जून की रात को वन विभाग के विश्राम गृह व वन रक्षक झोपड़ी को आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार (29) निवासी जमोली के रूप में हुई है। गौरतलब है कि जिस तरह से विश्राम गृह में आग लगी थी, उससे यह आशंका जताई जा रही थी कि आग अपने आप नहीं लगी, बल्कि लगाई गई है। आखिरकार आशंका सही साबित हुई और विश्राम गृह को आग लगाने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया। डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि नरेश अवैध रूप से लकड़ियों की तस्करी करता था और वन विभाग ने उसी जंगल से करीब 35 नग देवदार की कटी हुई लकड़ियां बरामद की थीं।
वन विभाग ने इन 35 नगों को लाकर वन रक्षक झोपड़ी के पास रख दिया था। घटना वाले दिन नरेश कुमार उस लकड़ी को चोरी करने की नीयत से मौके पर आया था। उस समय वन रक्षक झोपड़ी में एक वन मित्र लड़की सो रही थी।
नरेश कुमार को इसकी भनक लग गई और वह भी नशे में था और उसने वन रक्षक की झोपड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के समय वन मित्र लड़की का भाई भी वन रक्षक की झोपड़ी में सो रहा था। आग लगने पर वन मित्र लड़की जाग गई, जिससे वह और उसका भाई जिंदा जलने से बच गए। अब नरेश कुमार के खिलाफ राजगढ़ थाने में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ जान से मारने की नीयत से विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsSirmourविश्रामगृहआगआरोपीगिरफ्तारrest housefireaccusedarrestedजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





