हिमाचल प्रदेश

Sirmour: कूड़े में मिला 4 माह का भ्रूण, सनसनी

Sarita
20 Jan 2025 6:32 AM IST
Sirmour: कूड़े में मिला 4 माह का भ्रूण, सनसनी
x
Sirmour सिरमौर: हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर काला अंब औद्योगिक क्षेत्र में रविवार दोपहर को कूड़े में 4 माह का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक महिला के समय से पहले प्रसव के बाद इस भ्रूण को यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अंशुल चौधरी पुत्र सोहराब सिंह निवासी गांव रठाली डा. लाहड़पुर, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर ने पुलिस को बताया कि वह रविवार दोपहर 1 बजे खैरी में अपने दोस्त की दुकान पर जा रहा था।
इसी दौरान जब वह पशुपति कंपनी के गेट से थोड़ा आगे त्रिलोकपुर की ओर पुलिया पर पहुंचा तो उसने देखा कि वहां काफी लोग एकत्रित थे। अंशुल ने बताया कि देखने पर भ्रूण कूड़े के बीच नाले में पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस गहनता से जांच कर रही है कि इस भ्रूण को नाले में किसने और कब फेंका।
उधर, कालाअंब थाने के एसएचओ कुलवंत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story