- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Sirmaur: क्लीनिक में...
हिमाचल प्रदेश
Sirmaur: क्लीनिक में दबिश, 15.24 ग्राम चिट्टे सहित 2 गिरफ्तार
Sarita
21 Nov 2025 8:45 AM IST

x
Sirmaur: पुलिस ने पांवटा साहिब में 15.24 ग्राम चिट्टे सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिला में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए गठित एसआईटी की टीम धौलाकुआं, कोलर व पांवटा साहिब आदि के लिए रवाना थी। इसी बीच जब टीम मैनकाइंड उद्योग पांवटा साहिब के पास पहुंची, तो टीम को गुप्त सूचना मिली कि नवीन पनिष्टा निवासी पांवटा साहिब और बिलाल निवासी मटक माजरी तहसील विकासनगर जिला देहरादून आपसी मिलीभगत से पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्रों में काफी समय से चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहे हैं।
ये दोनों व्यक्ति नवीन पनिष्ठा की क्लीनिक के अंदर बैठे हैं, जिनके पास अभी भी चिट्टा बरामद हो सकता है। इस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को क्लीनिक में ही काबू कर तलाशी के दौरान यह चिट्टा बरामद किया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।
TagsSirmaurचिट्टे2 गिरफ्तारSirmaurdrugstwo arrested. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





