- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Sirmaur: पुलिस ने...
हिमाचल प्रदेश
Sirmaur: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी, 17 किलो चूरापोस्त के साथ एक गिरफ्तार
Sarita
15 May 2025 9:26 AM IST

x
Sirmaur सिरमौर: पांवटा साहिब पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम ने 17 किलो चुरा-पोस्त (भुक्की) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पांवटा साहिब पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी सुरेंद्र कुमार निवासी गांव भाटांवाली, तहसील पांवटा साहिब के रिहायशी घर में दबिश देकर नशे की खेप बरामद की।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि सिरमौर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस थानों की टीमों के साथ-साथ एसआईयू और स्पेशल डिटेक्शन टीमें लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही हैं। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
TagsSirmaurपुलिसछापेमारीचूरापोस्तगिरफ्तारSirmaurPoliceRaidPoppy huskArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





