- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Sirmaur:नाले में गिरी...
हिमाचल प्रदेश
Sirmaur:नाले में गिरी पिकअप , 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
Sarita
23 Feb 2026 12:19 PM IST

x
Sirmaur सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक दुखद सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां मंगताड़ी के पास एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप (HP 85-2604) का चालक 25 वर्षीय विपिन कुमार गांव मंगताड़ी के पास गाड़ी मोड़ रहा था। स्थान कम होने के कारण वह गाड़ी को घटनास्थल से करीब 50 मीटर पीछे ले गया और उसे बैक करके वापस मंगताड़ी की ओर ला रहा था। इसी दौरान गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से सीधे नीचे खाई (नाले) में जा गिरी।
हादसे में गाड़ी में सवार 26 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी गांव चचराडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पिकअप चालक विपिन कुमार पुत्र लाल सिंह, जो उसी गांव का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।घटना की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि शिलाई पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चालक विपिन कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है।
TagsSirmaurनालेपिकअपयुवकमौतSirmaurdrainpickupyouthdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





