- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla : तीन दिन तक...

x
Shimla : राज्य में अब गर्मी रंग दिखाने लगी है और मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए गर्म हवाएं चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है। 5 से 7 अप्रैल तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर ऊष्ण लहर की स्थिति होने की संभावनाएं जताई गई हैं। हालांकि 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिससे 8 व 10 अप्रैल को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिलों में से एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी, जबकि 9 अप्रैल को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के कुछ स्थानों तथा शिमला व मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान है।
आगामी 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, अपितु 3 दिनों के दौरान राज्य में कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सैल्सियस बढ़ सकता है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, राजधानी शिमला में 23 डिग्री रहा है। सुंदरनगर, भुंतर, नाहन, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, बरठी, धौलाकुंआ में अब अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार चला हुआ है। न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 0.3 डिग्री, कल्पा में 2.6 डिग्री रहा, जबकि शिमला में 12.6, ऊना में 10, धर्मशाला में 12.6, पालमपुर में 12.5, सोलन में 9.6 डिग्री रहा है।
TagsShimlaहवाएंयेलो अलर्टShimlawindsyellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





