हिमाचल प्रदेश

Shimla: दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत

Sarita
4 Aug 2025 6:30 AM IST
Shimla: दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत
x
Shimla शिमला: झाकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने झाकड़ी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला भूपेंद्र पुत्र मनी राम निवासी गांव शौला, डाकघर व तहसील ननखड़ी, जिला शिमला की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता भूपेंद्र एंबुलेंस चालक है। चालक ने बताया कि वह एंबुलेंस लेकर बधाल गया था। लौटते समय करीब 3:50 बजे कोचरी के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नंबर एचपी 06बी-4766 पर सवार एक पुरुष और एक महिला ने एंबुलेंस को ओवरटेक किया।
जैसे ही वे मंगलाड़ खड्ड के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद एंबुलेंस चालक भूपेंद्र और महिला के पति उसे रामपुर स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुशीला कुमारी, 42 वर्ष, पत्नी दिलीप, निवासी गांव गसो, झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story