हिमाचल प्रदेश

Shimla : जंगल में भालू के हमले में दो महिलाएं घायल

Sarita
29 March 2025 11:48 AM IST
Shimla : जंगल में भालू के हमले में दो महिलाएं घायल
x
Shimla शिमला: उपमंडल रामपुर के साथ लगती तहसील निरमंड के गांव जौबा के जंगल में भालू के हमले से दो महिलाओं के घायल होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार भीमा देवी पत्नी अजीत सिंह और अंजू देवी पत्नी मोहिंदर सिंह गांव जौबा डाकघर डिम निरमंड दोपहर करीब 12 बजे मेहंदी और लकड़ियां लेने के लिए जंगल में गई थीं। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दोनों महिलाओं को घायल कर दिया।
दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए निरमंड अस्पताल लाया गया। जहां से एक महिला को गंभीर चोटें आने के कारण खेनेरी अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया। जिला परिषद सदस्य चायल वार्ड पूर्ण ठाकुर ने इस घटना की सूचना वन विभाग, पुलिस प्रशासन और प्रशासन निरमंड को दी।
Next Story