- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla : दर्दनाक...
हिमाचल प्रदेश
Shimla : दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से 2 युवकों की मौत
Sarita
26 April 2025 7:50 AM IST

x
Shimla शिमला: उपमंडल करसोग के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरकां के दृष्टि में शुक्रवार को दो स्थानीय युवक अचानक हादसे का शिकार हो गए। दोनों युवक दोपहर का खाना खाने के बाद काम पर निकले थे और कुछ ही दूरी पर बिमला खड्ड में बेहोशी की हालत में देखे गए। दोनों युवकों के गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग लाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे। युवकों की पहचान भगत राम पुत्र बंगालू राम उम्र 43 वर्ष गांव दृष्टि डाकघर भंथल करसोग और दूसरे युवक की पहचान संजय पुत्र गुलाब सिंह उम्र 26 वर्ष गांव दृष्टि डाकघर भंथल करसोग के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि हादसा किस वजह से हुआ। डीएसपी करसोग गौरव जीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
TagsShimlaहादसाखाईयुवकोंमौतShimlaaccidentditchyouthsdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





