हिमाचल प्रदेश

Shimla: दुकानदार के बेटे ने ऐसे लगाया मौत को गले

Sarita
16 May 2025 9:55 AM IST
Shimla:  दुकानदार के बेटे ने ऐसे लगाया मौत को गले
x
Shimla शिमला: न्यू शिमला थाना क्षेत्र के तहत लोअर खलीनी में गुरुवार को 31 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार पुत्र रूप लाल निवासी लोअर खलीनी के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ दुकान चलाता था। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र ने अपने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब बेटा कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, जो अंदर से बंद था। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो सामने का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बेटा फंदे से लटका हुआ मिला।
परिजन उसे तुरंत आईजीएमसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वीरेंद्र शादीशुदा था और एक बेटी का पिता था। करीब तीन साल पहले उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई थी, जिसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा था और बीमार भी रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जो शुक्रवार को किया जाएगा। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
Next Story