- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla : चोरों ने...

x
Shimla शिमला: राजधानी के छोटा शिमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू मेहता कॉलोनी स्थित एक डुप्लेक्स मकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस संबंध में छोटा शिमला थाने में मामला दर्ज किया गया है। चोरी हुए जेवरातों की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह मकान उर्वशी नाम की महिला का है जो मूल रूप से कोटखाई तहसील से ताल्लुक रखती है। वह कभी-कभार ही यहां आती है। शिकायतकर्ता देश राज चौहान ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी उर्वशी का पति मनीष जनवरी 2025 में इस मकान में आया था और वापस लौटने पर मकान को ताला लगाकर बंद कर दिया था।
इस मकान की एक चाबी शिकायतकर्ता के पास भी थी। घटना का पता 20 अप्रैल की शाम को चला जब पड़ोसी विशाल ठाकुर अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा और उसे कुछ असामान्य लगा। उसने तुरंत शिकायतकर्ता देश राज से संपर्क किया। जब वे घर पहुंचे और मुख्य दरवाजे का ताला खोला तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। डाइनिंग हॉल से छत की ओर जाने वाला दरवाजा खुला मिला जबकि छत की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। घर के दोनों बेडरूम में रखी अलमारियां खुली मिलीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की पुष्टि तब हुई जब स्टील की अलमारी का लॉकर टूटा मिला और उसमें रखे कीमती आभूषण और एक चांदी का गिलास गायब मिला।
चोरी हुए आभूषणों में चेन, टॉप्स, अंगूठी, महामृत्युंजय मंत्र लिखी सोने की प्लेट, चांदी का गिलास, पेंडेंट, टॉप्स, अंगूठी और अन्य आभूषण शामिल हैं। अधिकांश आभूषण सोने के हैं और इनकी कुल कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल छोटा शिमला थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है
TagsShimlaचोरोंलाखोंसोने-चांदी उड़ाएShimlaThieves stole gold and silver worth lakhsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





