- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla : शराब की...
हिमाचल प्रदेश
Shimla : शराब की दुकानों की नीलामी के लिए निविदाएं आमंत्रित, सोमवार से शुरू होगी प्रक्रिया
Sarita
16 March 2025 9:34 AM IST

x
Shimla शिमला: राज्य सरकार ने नए वित्त वर्ष के लिए शराब ठेकों की नीलामी के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। यह प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी और 21 मार्च तक चलेगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त डॉ. यूनुस ने इस संबंध में पत्र जारी कर नीलामी प्रक्रिया की तिथि तय कर दी है। इसके तहत नूरपुर, किन्नौर, हमीरपुर और सिरमौर जिलों के शराब ठेकों के लिए 17 मार्च शाम छह बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे और 18 मार्च सुबह 11 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। कांगड़ा, ऊना, कुल्लू, लाहौल और पांगी क्षेत्रों के लिए 18 मार्च तक आवेदन और 19 मार्च को नीलामी, चंबा, मंडी, सोलन जिलों के लिए 19 मार्च तक आवेदन और 20 मार्च को नीलामी, शिमला, बीबीएन बद्दी और बिलासपुर जिलों के लिए 20 मार्च शाम छह बजे तक आवेदन, जबकि 21 मार्च सुबह 11.30 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।
6 करोड़ से अधिक के लाइसेंस के लिए टेंडर फीस 50 हजार रुपये, 6 करोड़ से 8 करोड़ के लिए एक लाख रुपये, 8 करोड़ से अधिक के लिए दो लाख रुपये और देशी शराब के लिए 25 हजार रुपये तय की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में शराब ठेकों की नीलामी को मंजूरी दे दी गई है और इस बार 150 करोड़ रुपये का मुनाफा तय किया गया है। पिछले साल नीलामी 2700 करोड़ रुपये में हुई थी और इस बार 2850 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य रखा गया है।
नीलामी में भाग लेने के लिए ठेकेदारों को विदेशी शराब बिक्री लाइसेंस एल-2, एल-14 और एल-14ए तथा देशी शराब के लिए एल-20 के लिए टेंडर फीस जमा करानी होगी और यह फीस वापस नहीं होगी। एक ठेकेदार एक ही ठेके के लिए एक बार से अधिक आवेदन नहीं कर सकेगा। बता दें कि प्रदेश में शराब के 2100 ठेके हैं। भाजपा शासन में शराब के ठेकों की नीलामी 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ होती थी, जबकि कांग्रेस ने इसमें बदलाव करते हुए नई आबकारी नीति लागू कर दी।
TagsShimlaशराबदुकानोंनीलामीआमंत्रितसोमवारप्रक्रिया ShimlaliquorshopsauctioninvitedMondayprocessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





