- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: पीडब्ल्यूडी को...
हिमाचल प्रदेश
Shimla: पीडब्ल्यूडी को 1444.56 करोड़ रुपये का नुकसान, 1091 सड़कें क्षतिग्रस्त
Sarita
28 Aug 2025 6:25 AM IST
Shimla शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग को अब तक कुल 1444.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले तीन दिनों यानी 24 से 26 अगस्त तक हुई भारी बारिश से 158 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें विभाग की कुल 1,091 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा में एक बयान के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 70 पुलों में से 58 पुल आंशिक रूप से और 12 पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग ने मरम्मत के लिए 161 जेसीबी, 42 डोजर और 118 टिपर तैनात किए हैं। इसी प्रकार, 462 निजी जेसीबी और 120 अन्य वाहनों की सेवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी जिलों में बंद सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने का प्रयास कर रही है।
TagsShimlaपीडब्ल्यूडीनुकसानPWDLossजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





