- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: गेस्ट हाउस में...
हिमाचल प्रदेश
Shimla: गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार
Sarita
30 Aug 2025 6:23 AM IST

x
Shimla शिमला: रोहड़ू पुलिस ने यहां एक निजी गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ कर संचालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, उक्त गेस्ट हाउस में यह अवैध गतिविधि लंबे समय से चल रही थी। शुक्रवार को एसएचओ रोहड़ू अमित शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया।
डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि गेस्ट हाउस पर छापा मारने गई पुलिस टीम ने बलवंत कोटिया निवासी गांव पगास डाकघर खंगटेडी तहसील रोहड़ू को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस से पंजाब की एक लड़की को भी रेस्क्यू किया है। उन्होंने बताया कि लड़की को रेस्क्यू करने के बाद पुलिस ने उसे परामर्श केंद्र भेज दिया है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsShimlaगेस्ट हाउसदेहव्यापारभंडाफोड़Shimlaguest houseprostitution racketbusted जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





