हिमाचल प्रदेश

Shimla: निजी स्कूल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sarita
20 April 2025 11:41 AM IST
Shimla: निजी स्कूल में लगी भीषण आग,  लाखों का नुकसान
x
Shimla शिमला: सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि स्कूल लोअर विकासनगर में रविवार सुबह करीब 3:40 बजे भीषण आग लग गई। आग ने स्कूल की ऊपरी मंजिल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्कूल का ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था, जिस कारण किसी की जान नहीं गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, आग बुझाने में देरी हुई, क्योंकि स्कूल के पास सड़क और क्रॉसिंग प्वाइंट पर कई वाहन खड़े थे, जिससे दमकल को मौके पर पहुंचने में काफी समय लग गया। दमकल की गाड़ी स्कूल भवन तक नहीं पहुंच पाई, इसलिए नीचे से पाइप खींचकर आग बुझाने का प्रयास किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दमकल विभाग की गाड़ी समय पर मौके पर पहुंच जाती, तो नुकसान कम हो सकता था। आग में स्कूल के दस्तावेज, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। अधिकारियों ने कहा है कि वे मामले की गहनता से जांच करेंगे और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
Next Story