हिमाचल प्रदेश

Shimla : काम से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला

Sarita
3 March 2025 12:06 PM IST
Shimla :  काम से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला
x
Shimla शिमला: शिमला शहर के कृष्णानगर क्षेत्र के लालपानी में देर रात काम से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह तेंदुए को धक्का देकर खुद को उससे छुड़ाया। इस हमले में युवक के कपड़े फट गए। शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार कृष्णानगर निवासी मनोज रात 11:00 बजे ड्यूटी से घर लौट रहा था।
इस दौरान दाड़नी के बगीचे के पास तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। स्थानीय पार्षद बिट्टू कुमार का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुआ देखा गया है। देर रात तेंदुए ने युवक पर हमला किया है। गनीमत रही कि शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग को यहां पिंजरा लगाने को कहा गया है।
Next Story