हिमाचल प्रदेश

Shimla: जंगल में मिला मानव कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच

Sarita
21 Feb 2026 10:12 AM IST
Shimla:   जंगल में मिला मानव कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच
x
Shimla शिमला : जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में जंगल में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मामला टिक्कर पुलिस चौकी के अंतर्गत पेश आया है जहां पर सुबह के समय लोगों ने इस मानव कंकाल को देखा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पेड़ पर रस्सी का फंदा भी पाया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल की टीम को जंगा से बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी टिक्कर को फोन के माध्यम से पूर्व वार्ड सदस्य ने सूचना दी कि गांव के दो लोगों ने कशैनी गांव के जंगल में पानी की बावड़ी के पास एक मानव कंकाल देखा है।सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा। मौके पर अंकुश जनारथा, कपिल पांचटा और सुरजीत दत्ता मौजूद थे। जांच के दौरान बावड़ी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला।
मौके से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल के कवर से दो सिम कार्ड (एयरटेल) और फोन के अंदर से एक अन्य सिम कार्ड मिला। जांच में ये सिम कार्ड मोहन मिस्त्री नाम के नेपाली मूल के व्यक्ति से जुड़े पाए गए हैं। अन्य नंबर की भी जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से कंकाल की शिनाख्त करने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मानव कंकाल मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजकर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
Next Story