- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla : स्कूल बस के...
हिमाचल प्रदेश
Shimla : स्कूल बस के बाहर खड़े थे ड्राइवर और कंडक्टर, अचानक फिसलने लगे पहिए, 10वीं के छात्र ने लगा दी ब्रेक
Sarita
27 March 2025 11:24 AM IST

x
Shimla शिमला: ठियोग के राहीघाट में सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे में स्कूली बच्चों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन समय रहते एक छात्र की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार राहीघाट में एक निजी स्कूल की बस बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए खड़ी थी। इस दौरान बस के चालक और परिचालक बस के बाहर खड़े होकर बच्चों का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान अचानक बस के पहिए फिसलने लगे और बस ने रफ्तार पकड़ ली। बस के अंदर बैठे छात्रों में डर का माहौल बन गया और सभी चिल्लाने लगे। यह शोर सुनकर आसपास खड़े लोग भी घबरा गए, लेकिन तभी 10वीं कक्षा के छात्र आदित्य मेहता ने तुरंत स्थिति को संभाला और दौड़कर चालक की सीट पर पहुंचा और बस के ब्रेक लगाए।
आदित्य की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में कुल 40 छात्र सवार थे। अगर आदित्य ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाए होते तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। घटना के संबंध में स्थानीय निवासी एवं पूर्व पार्षद विपिन वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी बच्चों को बस में बैठाने गई थी और इस दौरान बस का चालक व परिचालक दोनों बाहर खड़े थे। जैसे ही बस ने गति पकड़ी तो उनकी पत्नी जोर से चिल्लाई, जिससे विपिन वर्मा बाहर आए और उन्होंने घटना देखी। इसके बाद उन्होंने स्कूल पहुंचकर बस के चालक व परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। स्कूल की प्रधानाचार्य आराधना भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्कूल में बैठक की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि बस के चालक व परिचालक दोनों को उनकी लापरवाही के लिए नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इसके अलावा इस मामले की शिकायत ठियोग पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है।
TagsShimlaस्कूल बसखड़ेड्राइवरकंडक्टरफिसलनेपहिएछात्रब्रेकShimlaschool busstandingdriverconductorslippingwheelsstudentbrakeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





